Showing posts with label बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ. Show all posts
Showing posts with label बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ. Show all posts

Saturday, July 13, 2019

जब तुम भागोगी

हम ताली बजायेंगे
तब, जब तुम
भागोगी!
तुम आजाद हो
भागो,
तेज भागो,
और तेज भागो,
हम गर्व करेंगे
तुम्हारे भागने पर,
शोर-शराबे भी करेंगे,
ताली भी खूब बजायेंगे,
जब तुम भागोगी,
पर ऐसे नहीं
हमारी, द्युतिचन्द की तरह।

(रचना त्रिपाठी)